महिला न्यूज एंकर ने नहीं पहना ‘हिजाब’… तो ईरान के राष्ट्रपति ने इंटरव्यू देने से किया इनकार
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने एक इंटरव्यू में शामिल होने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि महिला एंकर ने 'हिजाब' पहनने की उनकी अपील मानने से साफ मना कर दिया.
Image Source
‘कभी किसी राष्ट्रपति ने ऐसा नहीं कहा’
अमनपुर ने आगे कहा, ‘मैंने ऐसा करने से विनम्रता से मना कर दिया. हम न्यूयॉर्क में हैं, जहां हेडस्कार्फ से जुड़ा कोई कानून या परंपरा नहीं है. मैंने उसे (सहयोगी को) बताया कि ईरान के किसी भी राष्ट्रपति ने कभी उनसे ईरान के बाहर इंटरव्यू में हेडस्कार्फ पहनने को नहीं कहा. बताया जा रहा है कि अमेरिका में रायसी का ये पहला इंटरव्यू था, जो नहीं हो सका. बता दें कि ईरान में प्रदर्शनों की शुरुआत देश की मोरेलिटी पुलिस द्वारा सख्ती से लागू किए गए ड्रेस कोड का कथित रूप से उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार युवती महसा अमिनी की मौत पर आक्रोश का नतीजा है.
प्रदर्शन में 10 से ज्यादा लोगों की मौत
अमिनी की मौत पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र ने कड़ी निंदा की है. पुलिस का कहना है कि उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी और उसके साथ दुर्व्यवहार नहीं किया गया था, लेकिन उसके परिवार ने इस बारे में संदेह जताया है. संयुक्त राष्ट्र से जुड़े स्वतंत्र विशेषज्ञों ने गुरुवार को कहा कि रिपोर्ट से पता चलता है कि मोरेलिटी पुलिस ने उसे बिना सबूत पेश किए बुरी तरह पीटा था. उन्होंने दोषियों को जिम्मेदार ठहराने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की है. देश में फैले प्रदर्शन में 10 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है.
You May Like This Blog Too:
- https://onnewnews.blogspot.com/2022/08/learn-about-last-supermoon-of-2022s.html
- https://onnewnews.blogspot.com/2022/08/3-people-died-and-39-homes-were-damaged.html
- https://onnewnews.blogspot.com/2022/08/author-salman-rushdie-was-attacked-on.html
- https://onnewnews.blogspot.com/2022/08/1-dead-17-injured-after-car-plows-into.html

Comments
Post a Comment