Posts

Showing posts from September, 2022

अंकिता पर था गलत काम करने का दबाव', उत्तराखंड के DGP ने किया बड़ा खुलासा

Image
 उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में डीजीपी अशोक कुमार ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया है. सूबे की पुलिस के मुखिया ने बताया कि रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर गलत काम करने का दबाव था. इस मामले में 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. Image Source उत्तराखंड के रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड में डीजीपी अशोक कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मामले में 3 आरोपी गिरफ्तर हुए हैं. अंकिता पर गलत काम करने का दबाव था. डीजीपी ने बताया कि अंकिता भंडारी पर पुलकित के भाई अंकित आर्य को स्पेशल सर्विस देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. जल्द ही इस मामले में विस्तृत खुलासा किया जाएगा बता दें कि शनिवार सुबह यानी आज पुलिस को अंकिता का शव मिल गया है. पुलिस को अंकिता की डेडबॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली है. फिलहाल परिजनों की मौजूदगी में शव को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है.  पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी 19 साल की थी. अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी  पुलिस और SDRF की टीमें जिला पावर ...

JoSAA Counselling 2022: josaa.nic.in पर जारी हो गया राउंड 1 सीट आवंटन का रिजल्ट

Image
  JoSAA Counselling 2022: जोसा काउंसलिंग 2022 राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट आज यानी 23 सितंबर को जारी कर दिया गया है. JoSAA परिणाम आईआईटी, एनआईटी के साथ अन्य में प्रवेश के पहले दौर के लिए जारी किया गया है. Image Source नई दिल्ली:  JoSAA Counselling 2022:  ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) जोसा काउंसलिंग 2022 राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट आज यानी 23 सितंबर को जारी कर दिया है. JoSAA परिणाम आईआईटी (IIT), एनआईटी (NIT) के साथ अन्य में प्रवेश के पहले दौर के लिए जारी किया गया है. संबंधित उम्मीदवार यहां चिकित्सा प्रमाण पत्र और अन्य प्रारूपों की जांच कर सकते हैं. छात्र जोसा 2022 राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट - josaa.nic.in पर सुबह 10 बजे जारी किया गया है. जिन उम्मीदवारों ने आईआईटी सहित अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से राउंड वन अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. JoSAA राउंड वन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 21 सितंबर को बंद कर दिया गया था.  इससे पहले JoSAA ने उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन रिजल्ट जार...

महिला न्यूज एंकर ने नहीं पहना ‘हिजाब’… तो ईरान के राष्ट्रपति ने इंटरव्यू देने से किया इनकार

Image
  ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने एक इंटरव्यू में शामिल होने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि महिला एंकर ने 'हिजाब' पहनने की उनकी अपील मानने से साफ मना कर दिया. Image Source ईरान  में महसा अमीनी की मौत के बाद ‘हिजाब’ को लेकर आक्रोष तेज हो गया है. सड़कें पर आगजनी की जाने लगी हैं. गाड़ियों को आग के हवाले किया जा रहा है. पुलिस थानों में आग लगाई जा रही है. यहां तक कि प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हिजाब को भी भस्म कर रही हैं. अमीनी की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद गुस्से की आग पूरे देश में फैल गई है. बताया जा रहा है कि कम से कम 50 शहर विरोध प्रदर्शन का दंश झेल रहे हैं. एक ओर जहां पूरा तेहरान ‘हिजाब’ के खिलाफ एकजुट हो गया है, तो वहीं दूसरी ओर ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने एक इंटरव्यू में शामिल होने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि महिला एंकर ने ‘हिजाब’ पहनने का उनका सुझाव नहीं माना. दरअसल, अमेरिका में एक अनुभवी महिला न्यूज़ एंकर के साथ रायसी का इंटरव्यू निर्धारित था. ये इंटरव्यू न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र महासभा में होने वाला था. राष्ट्रपति इब्राहिम का इंटरव्यू...