अंकिता पर था गलत काम करने का दबाव', उत्तराखंड के DGP ने किया बड़ा खुलासा

 उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में डीजीपी अशोक कुमार ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया है. सूबे की पुलिस के मुखिया ने बताया कि रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर गलत काम करने का दबाव था. इस मामले में 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है.

Image Source

उत्तराखंड के रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड में डीजीपी अशोक कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मामले में 3 आरोपी गिरफ्तर हुए हैं. अंकिता पर गलत काम करने का दबाव था. डीजीपी ने बताया कि अंकिता भंडारी पर पुलकित के भाई अंकित आर्य को स्पेशल सर्विस देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. जल्द ही इस मामले में विस्तृत खुलासा किया जाएगा

बता दें कि शनिवार सुबह यानी आज पुलिस को अंकिता का शव मिल गया है. पुलिस को अंकिता की डेडबॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली है. फिलहाल परिजनों की मौजूदगी में शव को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है. 

पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी 19 साल की थी. अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी  पुलिस और SDRF की टीमें जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही थीं 

पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलकित आर्य ही उस रिजॉर्ट का संचालक था, जहां अंकिता काम करती थी. युवती के लापता होने के बाद से रिजॉर्ट संचालक और मैनेजर फरार हो गए थे.

डीप डाइवर्स को मिला शव

पुलिस ने बताया कि इस घटना के खुलासे के बाद SDRF टीम ने शक्ति नहर चिल्ला पावर हाउस में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस काम में SDRF डीप डाइवर्स को भी लगाया गया था. आज सुबह SDRF की रेस्क्यू टीम और डीप डाइवर्स ने पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया. राफ्ट के द्वारा की जा रही सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को चिल्ला पावर  हाउस से एक युवती का शव बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया है. शव की शिनाख्त के लिए अंकिता भंडारी के परिजनों को बुलाया गया था. परिजनों ने शव की  शिनाख्त के लिए अंकिता भंडारी के परिजनों को बुलाया गया था. परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है.

अंकिता और पुलकित में हुआ था विवाद 

पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर की शाम को पुलकित और अंकिता का रिजॉर्ट में झगड़ा हुआ था. पुलकित ने कहा कि अंकिता गुस्से में है, इसे लेकर ऋषिकेश चलते हैं.  एक आरोपी सौरभ भास्कर ने बताया कि सभी लोग बैराज होते हुए एम्स के पास पहुंचे. लौटते समय अंकिता और पुलकित एक स्कूटी पर थे. मैं और अंकित साथ में आए. हम बैराज चौकी से करीब 1.5 किमी पहुंचे, तो पुलकित अंधेरे में रुक गया था. हम भी रुक गए.  

सौरभ ने पुलिस को बताया कि हम वहीं रुककर शराब पीने लगे. इस दौरान अंकिता और पुलकित में फिर विवाद हो गया. अंकिता हमें अपने साथियों के बीच बदनाम करती थी हमारी बातें अपने साथियों को बताती थी कि हम उसे कस्टमर से संबंध बनाने के लिए कहते हैं. अंकिता कहने लगी कि वह रिजॉर्ट की हकीकत सबको बता देगी और उसने पुलकित का मोबाइल नहर में फेंक दिया. अंकिता हमसे हाथापाई करने लगी तभी हमने गुस्से में उसे धक्का दे दिया और वह नहर में गिर गई.

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ''आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया है. इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है. दोषियो  को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए  हैं. 

You may also like blog too: 

 

Content Source https://www.aajtak.in/crime/news/story/dgp-ashok-kumar-latest-statement-on-ankita-bhandari-murder-case-rishikesh-lclt-1543526-2022-09-24



Comments

Popular posts from this blog

monjour cbd gummies2023

Erectonin Male Enhancement- News list

Keto Ripped ACV Gummies: News list